बहराइच, सितम्बर 28 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। गांधी जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिया कि गांधी जयंती गरिमा और सम्मान के साथ मनाई जाए। सभी अधिकारी बेहतर आयोजन सुनिश्चित करें। डीआईओएस व बीएसए को शिक्षण संस्थाओं में पोषण और स्वच्छता आधारित कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए।बैठक में तय हुआ कि 2 अक्टूबर को सुबह 6:30 बजे बच्चों की प्रभातफेरी और इंदिरा स्टेडियम से क्रॉस कंट्री दौड़ से समारोह का शुभारंभ होगा। सुबह 9:00 बजे सभी राजकीय भवनों पर ध्वजारोहण होगा, कार्यालयों व विद्यालयों में गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण और गोष्ठी आयोजित कर उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला जाएगा। यह भी पढ़ें- Champawat News: धूमधाम से ...