Bahraich News: पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बहराइच, अगस्त 5 -- Bahraich News: बाबागंज। विकास खंड नवाबगंज के ग्राम पंचायत सोरहिया में प्रधान फौजदार वर्मा के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश देते हुए पौधे लगाए गए। प्रधान ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में अरविंद कुमार वर्मा, रामसिंह, प्रहलाद वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.