Bahraich News: पोस्टमैन पर लापरवाही का आरोप
बहराइच, अगस्त 5 -- Bahraich News: तेजवापुर। विकास खंड तेजवापुर की ग्राम पंचायत रामगढ़ी के मजरा मैला सरैया स्थित शाखा डाकघर में तैनात पोस्टमैन पर उपभोक्ताओं ने लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि डाक समय से वितरित नहीं की जाती और कई बार डाक अपने पास ही रोककर रख ली जाती है। मंगलवार को राजाराम निषाद, हामिद अली, रज्जन, रोहित सहित कई उपभोक्ता सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पोस्टमैन का इंतजार करते रहे, लेकिन उनके नहीं पहुंचने से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि इससे जरूरी डाक और अन्य डाक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.