बहराइच, अगस्त 6 -- Bahraich News: विशेश्वरगंज,संवाददाता। सील सुमन पॉलीक्लीनिक के खुलने की खबर पर सीएमओ डॉ संजय कुमार शर्मा गुरुवार को शाम विशेश्वरगंज पहुंचे। अस्पताल खुला पाया गया,लेकिन मौके से डॉक्टर व कर्मी नदारद रहे। ऐसे में दोबारा पॉलीक्लीनिक को सील करा दिया गया। तीन सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही,लेकिन पीड़ित का पक्ष नहीं जाना गया। जबकि तहरीर के तीसरे दिन भी पुलिस की कार्रवाई ठिठकी रही,जबकि आरोपी बचने को सुलह का दबाव बना रहा है। थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया की रहने वाली 22 वर्षीय गुड़िया की गलत चीरा लगाने की वजह से मौत हो गई थी। घटना के तीन दिन बीत गए हैं। यह भी पढ़ें- जच्चा-बच्चा मौत मामले में 24 घंटे बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं स्वास्थ्य विभाग ने सुमन पॉलीक्लीनिक को सील कर दिया है। प्रसूता के मौत की वजह जान...