बहराइच, जुलाई 22 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच जिले के फखरपुर थाने के खपुरवा में मंगलवार देर शाम रसोई को पेड़ पर चढ़ कर सूखी डाल काट रहा अधेड़ पैर फिसलने से भूमि पर सिर के बल जा गिरा। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजन आनन फानन में एंबुलेंस से फखरपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। फखरपुर थाने के खपुरवा गांव निवासी जनकराज (57) पुत्र चन्दर मंगलवार शाम गांव के बाहर खेत में लगे गूलर के पुराने पेड़ पर चढ़ कर सूखी टहनियों व डाल को काट रहा था।नियंत्रण खोने से अचानक पैर फिसलने से वह भूमि पर सिर के बल गिरा। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही लोग दौड़े ।एंबुलेंस मंगवाकर घायल को आनन फानन में फखरपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसकी हालत बेहद नाजुक...