बहराइच, सितम्बर 15 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। महिला महाविद्यालय बहराइच में प्राचार्या प्रो.डॉ प्रिया मुखर्जी के निर्देशन में मंगलवार को एलुमनाई एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। ​जिसमें पूर्व छात्राओं का संस्थान से जुड़ाव, ​महाविद्यालय के विकास, भविष्य की गतिविधियों एवं सहयोग योजनाओं पर चर्चा की गई। प्राचार्या ने कहा कि पूर्व छात्राएं ही किसी भी शिक्षण संस्थान की सबसे बड़ी अमूल्य धरोहर और पहचान होती हैं। जब वे समाज और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करती हैं, तो महाविद्यालय का नाम रोशन होता है। एसोसिएशन के प्रभारी डॉ. श्याम कुमार चौधरी व उप प्रभारी डॉ. ज्योति त्रिपाठी तथा ​आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. कमर जहां ने कहा कि पूर्व छात्राओं का मार्गदर्शन वर्तमान में पढ़ रही छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। डॉ. सिद्धेश्वर उपाध्याय, ड...