बहराइच, अगस्त 27 -- Bahraich News: विशेश्वरगंज संवाददाता। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर गुरुवार को विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए पुष्टाहार से विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार कर उनका प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी आनंद पाल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित रेसिपी प्रदर्शन में मोटे अनाज सहित पुष्टाहार से कालाजाम, पकौड़ी, तहरी, कचौड़ी, बर्फी, पेड़ा सहित एक दर्जन तरह के व्यंजन बनाए गए। विभागीय टीम एवं बीआरसी से एआरपी अरविंद गौतम विजय प्रभात व अन्य शिक्षक अतिथियों ने व्यंजनों का स्वाद लेकर उनकी गुणवत्ता, पौष्टिकता और स्वाद का परीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: रेसिपी प्रतियोगिता में पाक कला का प्रदर्शन मोटे अनाज से तैयार पकवानों को वि...