बहराइच, अगस्त 17 -- Bahraich News: नवाबगंज, संवाददाता। नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर पुरैनी व भगत पुरवा गांव के पास मंडाहवा नामक पुल का विस्तार हो रहा है। लगभग तीन माह से पुल निर्माणाधीन है, जो वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है। उस जलभराव हो गया है। सुरेश कुमार, जुबेर अली, रमेश, विनोद आदि ग्रामीणों ने बताया कि चार पहिया, दो पहिया वाहन व पैदल आने जाने वाले यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। थोड़ी सी बरसात में पानी भर जाता है। लोग उसी में होकर निकलते हैं। पुल का धीमी गति से निर्माण कार्य हो रहा है। चार पहिया वाहन फंस जा रहे हैं। लोग पानी में गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द पुल के निर्माण की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...