बहराइच, अक्टूबर 16 -- Bahraich News: तेजवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के चंदनापुर नहर की पुलिया की रेलिंग कई जगह से टूटी हुई है। इससे राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। इसी पुलिया से होकर स्कूली बच्चे भी रोजाना पढ़ने जाते हैं। रेलिंग टूटी होने के कारण बच्चों और राहगीरों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रात के समय यहां खतरा और बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि पुलिया की रेलिंग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने पुलिया की रेलिंग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...