Bahraich News: पुरुषों पर भी परिवार नियोजन की जिम्मेदारी
बहराइच, जुलाई 7 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में एक पुरुष लाभार्थी ने स्वेच्छा से पुरुष नसबंदी कराकर परिवार नियोजन की जिम्मेदारी निभाने का उदाहरण प्रस्तुत किया है। लाभार्थी के तीन बच्चे हैं और तीनों पुत्र हैं। वह रोजी-रोटी के लिए प्रदेश से बाहर मजदूरी करते हैं। परिवार पूरा होने के बाद उन्होंने स्वेच्छा से पुरुष नसबंदी कराने का निर्णय लिया। नसबंदी के बाद लाभार्थी ने कहा कि मैं मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता हूं। तीन बच्चे होने के बाद मैंने सोचा कि अब परिवार पूरा हो चुका है। मैं सभी पुरुषों से कहना चाहता हूं कि परिवार नियोजन की जिम्मेदारी केवल महिलाओं की नहीं, हम पुरुषों की भी है। सीएचसी मोतीपुर के अधीक्षक डॉ. महेश कुमार विश्वकर्मा ने सफल पुरुष नसबंदी के बाद लाभार्थी को अंगवस्त्र भेंट की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.