बहराइच, अगस्त 18 -- Bahraich News: बाबागंज। एनएच-927 से बाबागंज पुरानी बाजार होते हुए नई बाजार तक जाने वाली करीब 200 मीटर ने तालाब जैसा रूप ले लिया है। सोमवार को बारिश के बाद सड़क पर करीब दो फिट तक पानी भर गया है। पानी में सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण आए दिन साइकिल व बाइक चालक, छात्र-छात्राएं गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पप्पू गुप्ता, अर्पित पाठक, विजय सोनी आदि लोगों नें बताया कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से मामूली बारिश होने पर पूरा मार्ग तालाब का रूप ले लेता है। साइकिल और बाइक सवार पानी में गिर रहे हैं। इस मार्ग पर ब्लाक, अस्पताल, कई स्कूल, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और बाल विकास परियोजना कार्यालय पड़ता है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नवाबगंज-दहियावां मार्ग पर जलभराव, राहगीरों का निकलना मुश्किल विभिन्न कार्यों से जाने के ल...