बहराइच, अक्टूबर 2 -- Bahraich News: महसी । हरदी थाने के पिपरा गांव के पास शुक्रवार को सुबह से कई बार तालाब से बाहर आबादी की तरफ मगरमच्छ निकलने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी है। पिपरा गांव निवासी अधिवक्ता सनत कुमार ओझा ने बताया कि गांव के किनारे स्थित तालाब से एक विशालकाय मगरमच्छ कई बार निकलकर आबादी की तरफ आता हुआ दिखाई पड़ा है। जानवर ग्रामीण व बच्चे जब उसपर दूर से फेंककर ढेला लकड़ी आदि मारते हैं तो फिर तालाब में चला जाता है। गांव में भय व्याप्त है कि कहीं कोई इसका शिकार ना हो जाए।सूचना वन विभाग को दी गई है। क्षेत्रीय वनाधिकारी मोहम्मद शाकिब ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम भेजी है। तालाब बहुत गहरा है। सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। जाल लगाया गया है जिससे वह आबादी की तर...