बहराइच, अगस्त 26 -- Bahraich News: बलहा, संवाददाता। नानपारा लखीमपुर हाईवे के मैनहिया गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसके चलते ई रिक्शा पर सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी एक टांग की हड्डी फ्रेक्चर हो गई। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायल किशोर को आसपास के लोगों ने एंबुलेंस मंगवाकर नानपारा सीएचसी भेजते हुए किशोर के परिजनों को जानकारी दी। घायल को नानपारा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। नानपारा कोतवाली के नानपारा देहाती गांव निवासी अहमद रजा (13) पुत्र गुड्डू मंगलवार शाम अपनी ननिहाल से ई रिक्शा पर सवार होकर गांव आ रहा था। नानपारा कोतवाली के नानपारा लखीमपुर हाईवे के मैनहिया गांव के पास लखीमपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने ई रिक्शा में टक्क...