बहराइच, जुलाई 10 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। जिले के बेरोजगार अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।मेले में निजी क्षेत्र की 05 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के बाद कंपनियों ने कुल 105 अभ्यर्थियों का प्रारम्भिक चयन किया। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मेले में पहुंचे अभ्यर्थियों को कोक्वैस अप्रेंटिसशिप, एचडीएफसी बैंक, यूनाइटेड यंग इंडिया, सिसका इलेक्ट्रिकल एण्ड मैनेजमेंट तथा ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल एण्ड आयुर्वेदिक प्रा.लि. में उपलब्ध पदों, वेतन और योग्यता की जानकारी दी गई। साथ ही ऐसे अभ्यर्थी जिनका रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण नहीं था, उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया ताकि वे भविष्य में भी रो...