बहराइच, अगस्त 21 -- Bahraich News: नवाबगंज, संवाददाता। नवाबगंज कस्बे में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय बदहाल है। उपकरण खराब पड़े हैं। 2 साल से पशु चिकित्सा अधिकारी की कुर्सी खाली पड़ी है। पशुपालक निजी डॉक्टरों से पशुओं का महंगा इलाज कराने को विवश हैं। नवाबगंज पशु चिकित्सालय में लगभग दो साल पहले पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर नेहा बावड़ी की तैनाती हुई है, लेकिन अभी तक वह चिकित्सालय में नहीं पहुंची। कर्मचारी प्रखर पांडेय द्वारा महज कुछ सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। पशु चिकित्सालय में रखें फ्रीजर काफी दिनों से खराब पड़े हैं। बाहर से पशुपालकों को दवा लानी पड़ रही है। पशुपालक सफीना ने बताया कि उसके पशु को कुत्ते ने काट लिया है। जब वह चिकित्सालय उपचार के लिए ले गई तो बाहर से डेढ़ सौ रुपए का इंजेक्शन लाना पड़ा। शरीफ अहमद, अरविंद आदि पशुपालकों की यही समस्...