बहराइच, जुलाई 13 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के प्रथम पयागपुर आगमन पर सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। बस स्टॉप पयागपुर पर आयोजित इस स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद स्थानीय विधायक सुभाष त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे ने प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर और बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूरे परिसर में 'जय श्री राम' और 'भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद' के गगनभेदी नारे गूंज उठे कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए शीर्ष नेताओं पर फूलों की जमकर बारिश की। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: कल आएंगे भाजपा प्रदेश ...