बहराइच, जुलाई 26 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। एक युवक का शव गांव के बाहर लगे आम के पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटकता मिला । शव की पहचान होते ही मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया। दर असल उसकी पत्नी से अनबन चली आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हुजूरपुर थाने के कटका मरौठा गांव के बाहर रविवार सुबह पेड़ की डाल से लटकता युवक का शव देख लोगों की भीड़ लग गई। शव की पहचान इसी गांव निवासी धर्मवीर (29) पुत्र राम सेवक के रूप में होते ही उसके परिजनों में हाहाकार मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक व पुलिस टीम ने शव उतरवा कर तहकीकात की। जिसमें पता चला कि युवक की पत्नी मायके में रह रही थी। दोनों में अनबन थी। इस मामले में कोर्ट में वाद चल रहा था। इसी ...