Bahraich News: पटरी पर नहीं लौटी बिजली,ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर असर
बहराइच, सितम्बर 30 -- Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता। आंधी-बारिश के बाद अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बेपटरी है। इसका गम्भीर असर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा है। एएनएम सेंटर, स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर रात में महिलाओं की डिलीवरी को लेकर भारी दुश्वारी है। उन्हें सीएचसी या जिला अस्पताल रेफर करना पड़ रहा। एम्सरे और पैथोलॉजी की जांचों पर भी असर पड़ रहा है। दरअसल ग्रामीण इलाकों में छह दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे लाखों घरों में अंधेरा छाया हुआ है। इन्वर्टर और बैटरी डिस्चार्ज हो चुके हैं। मोबाइल फोन चार्ज करने और पानी की टंकियां चलाने तक के लिए लोग परेशान हैं। कई ग्रामीण किराये पर जनरेटर लेकर मोबाइल चार्ज करने को मजबूर हैं। बिजली कर्मचारियों के मुताबिक आंधी-बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़, विद्युत पोल और तार टूटकर गिर गए हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.