Bahraich News: पंचायत भवनों पर लटके ताले, ग्रामीण लगा रहे ब्लॉक के चक्कर
बहराइच, सितम्बर 12 -- Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता। लखनऊ के ईको गार्डन में अपनी सात सितंबर से विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत सहायकों के चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का असर अब बहराइच जिले के ग्राम पंचायतों के कामकाज पर दिखाई देने लगा है। पंचायत सहायकों के आंदोलन में शामिल होने के कारण कई ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों पर ताले लटक गए हैं। पंचायत भवन बंद मिलने से ग्रामीणों को छोटे-छोटे जरूरी कार्यों के लिए भी ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे ग्रामीणों का समय और पैसा दोनों खर्च हो रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ऑनलाइन आवेदन, परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, फैमिली आईडी, स्वयं सहायता समूहों से जुड़े कार्य और पंचायत संबंधी अन्य ऑनलाइन काम में सहयोग करते हैं। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.