बहराइच, अक्टूबर 7 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। जिले में पंचायत भवनों के नियमित संचालन और ग्रामीणों को गांव में ही सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर बीडीओ ने सख्ती की है। पंचायत भवनों पर ताले लटकने और जरूरी कार्यों के लिए ग्रामीणों को ब्लॉक कार्यालय की दौड़ लगाने संबंधी हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए बीडीओ तेजवापुर ने जांच के आदेश दिए हैं। खंड विकास अधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को पत्र जारी कर प्रकाशित खबर में बताए गए तथ्यों की जांच कराने के साथ बंद पड़े पंचायत भवन कार्यालयों में पंचायत सहायकों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान स्थलीय निरीक्षण, जीपीएस फोटो, स्थानीय ग्रामीणों के बयान, शिकायत कर्ताओं के कथन और स्पष्ट आख्या तैयार करने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट दो द...