Bahraich News: नेपालगंज में 400 ग्राम सहित दो नेपाली युवतियां गिरफ्तार
बहराइच, जुलाई 23 -- Bahraich News: रुपईडीहा। पड़ोसी नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नं 18 में दो युवतियों को स्मैक बेचते हुए बांके पुलिस व मादकपदार्थ नियंत्रण ब्यूरो शाखा नेपालगंज ने गिरफ्तार कर लिया। उक्त जानकारी देते हुए नेपाल पुलिस के डीएसपी व सह प्रवक्ता जीवन निरौला द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर वार्ड नं 18 के कारकांदौ चौक पर दोनो युवतियां स्मैक बेचती हुई मिली। इनके पास 400 ग्राम स्मैक व 3 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुए हैं। दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही हेतु बांके जिले के नेपालगंज स्थित एसपी कार्यालय लाया गया है। युवतियों की पहचान ललिता बूढ़ाथोकी निवासी नगर पालिका मुसीकोट जिला रुकुम पश्चिम व निशा मगर निवासी नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नं 18 जिला बांके के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.