बहराइच, सितम्बर 8 -- Bahraich News: बाबागंज। क्षेत्र के शंकरपुर, गढ़रहवा, छीटूपुरवा, सुकईगांव, चहलवा, बक्शी गांव, बरगदहा, चिलबिला, जिगरिया, बढ़ईनपुरवा और परमपुर सहित दर्जनों गांवों में दिन में तीन से चार घंटे तक नेटवर्क गायब रहता है। नेटवर्क बाधित होने से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं जनसेवा केंद्रों पर ऑनलाइन कार्य, सरकारी योजनाओं से जुड़े काम तथा खाद-राशन वितरण की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही हैं। मंगलवार को नाराज ग्रामीणों ने अंकुर कुमार, आदर्श, मेलाराम, रामसुमिरन और बरसाती लाल आदि प्रदर्शन कर समस्या दुरुस्त कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...