Bahraich News: नेटवर्क ने रोकी खाद की रफ्तार, समितियों पर भटक रहे किसान
बहराइच, जुलाई 24 -- Bahraich News: बहराइच, हिन्दुस्तान टीम। जिले में खाद वितरण व्यवस्था नेटवर्क और सर्वर की समस्या के कारण पूरी तरह प्रभावित हो गई है। एक सप्ताह से किसान सहकारी समितियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन आधार प्रमाणीकरण नहीं होने से उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। जिले की 111 सहकारी समितियों के अलावा एक हजार से अधिक निजी खाद दुकानों और इफको ई-बाजार केंद्रों पर भी नेटवर्क की समस्या के चलते वितरण बाधित है। इन दिनों धान की फसल के साथ अन्य खरीफ फसलों के लिए खाद की सबसे अधिक आवश्यकता है। किसान एक बोरी खाद के लिए सुबह से शाम तक समितियों और दुकानों पर इंतजार करते हैं, लेकिन सर्वर ठप होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। यह भी पढ़ें- पीओएस मशीनों में खराबी से उर्वरक वितरण प्रभावित किसानों का कहना है कि यदि जल्द नेटवर्क की समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.