Bahraich News: नील गाय के टकराने से बाइक सवार की मौत
बहराइच, सितम्बर 24 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। रिसिया मिर्जापुर मार्ग पर डिहवा भट्ठे के निकट रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार को सड़क क्रास कर रहे नील गाय ने टक्कर मार दी,गंभीर रूपसे घायल हुए युवक को एंबुलेंस के जरिए सी एच सी ले जाते हुए मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जनपद श्रावस्ती के गि रंट थाना के देवरनिया निवासी कालू उर्फ किशन पुत्र विजय अपने बाइक से फूफा चन्नू लाल के घर थाना रिसिया के उत्तमपुर बुधवार की रात 9बजे जा रहे थे,उनकी बाइक डिहवा के ईंट भट्ठे के पास पहुंची,उसी समय कुलाचे भर रहे नील गाय से बाइक टकरा गई,मौके पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए,सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। रिसिया चौकी के के उप निरीक्षक किशन कुमार और का शुभम वर्मा ने एंबुलेश बुलाकर सीएचसी भिजवाया,लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.