Bahraich News: नीलगाय से टकराकर पलटा आटो, दो घायल
बहराइच, जुलाई 17 -- Bahraich News: नानपारा, संवाददाता ।नानपारा - लखीमपुर हाइवे के बहादुरपुरवा गांव के पास शुक्रवार शाम तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो नील गाय से टकराकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार दो लोग गम्भीर रूप घायल हो गये। घायलों को एम्बुलेंस से मेडिकल कालेज भेजा गया। चालक आटो छोड़ कर फरार हो गया। नानपारा कोतवाली के नानपारा से मिहीपुरवा की ओर जा रहा तेज रफ्तार ऑटो शुक्रवार शाम लगभग छह बजे रास्ते में नील गाय से टकराकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार मोतीपुर थाने के सर्रा मुंदरी निवासी हाफिज व दरगाह थाने के बक्शीपुरा के आकाश गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को एम्बुलेंस से इलाज के लिये मेडिकल कालेज भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.