बहराइच, जुलाई 26 -- Bahraich News: मिहींपुरवा, संवाददाता। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रविवार को मोतीपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों, कांवड़ यात्रा से जुडे़ समितियों के पदाधिकारी, नवयुवक और डीजे संचालकों ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह ने की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों का पालन अनिवार्य है। डीजे संचालकों को निर्धारित डेसिबल सीमा के भीतर ही भक्ति संगीत बजाने के निर्देश दिए । थाना प्रभारी ब्रम्हा गोंड ने कहा की कांवड़ यात्रा हमारी आस्था का प्रतीक है। इसे पूरी पवित्रता शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: कांवर यात्रा के दौरान अफवाहों से दूर रहें : ...