बहराइच, अक्टूबर 29 -- Bahraich News: बहराइच। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति सब-प्लान एवं ट्राइबल सब-प्लान के अंतर्गत युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए चार माह का निःशुल्क सामूहिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा और प्रशिक्षण अवधि के दौरान नियमानुसार सुविधाएं भी दी जाएंगी।इच्छुक व्यक्ति आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और शैक्षिक योग्यता के दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग केंद्र में संपर्क किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...