Bahraich News: नाले गंदगी से पटे, मच्छरों की भरमार से लोग परेशान
बहराइच, जुलाई 7 -- Bahraich News: रुपईडीहा। नगर पंचायत रुपईडीहा में हल्की बारिश से नालों का गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। लोगों का आना जाना दूभर हो गया है। यही नही नगर पंचायत में फागिंग तक नही की गई। इससे संक्रामक रोगों का फैलने का खतरा बढ़ गया है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। पूरी नगर पंचायत में गंदगी का साम्राज्य है। बजाजा मार्केट, स्टेशन रोड, रामलीला चौराहा, नगर पंचायत के दोनो ओर की नालियां, मालगोदाम रोड, आजाद नगर, रुपईडीहा गांव, केवलपुर, पचपकरी, गोकुलपुर व राम जानकी वार्ड सहित सभी वार्डों में मच्छरों का प्रकोप जारी है। नगर पंचायत के सभी विकास कार्य ठप पड़े हैं। यह भी पढ़ें- Bahraich News: नालों की सफाई न होने से रास्तों पर फैल रहा गंदा पानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.