बहराइच, अक्टूबर 21 -- Bahraich News: पयागपुर। ग्राम पंचायत नूरपुर में मूर्ति विसर्जन मार्ग काफी खराब था। एक महीने पहले इसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बुधवार को प्रतिमा विसर्जन वाहन नाली में फंस गया। इस पर ग्रामीण रास्ते में ही बैठ गए। विवाद बढ़ता देख मौके पर एसडीएम संजय कुमार पाण्डेय, तहसीलदार अम्बिका चौधरी, सीओ कनिष्क आर जामकर, एसओ पयागपुर घटना स्थल पर पहुंचे। सभी अधिकारियों के समझाने के बावजूद ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए। विधायक सुभाष त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और रास्ते में मिट्टी पटवाया। इसके बाद ट्रैक्टर जोड़कर फंसा वाहन निकाला गया। इसके बाद जुलूस आगे बढ़ गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: नैनी में सूखे तालाब में छोड़ दीं प्रतिमाएं, विसर्जन पर हंगामा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...