बहराइच, जुलाई 21 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। नारी सशक्तिकरण को लेकर चल रही पांचवे फेज की मुहिम में महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिले के सभी थानों की नारी सशक्तिकरण टीमों ने मंगलवार को मुहिम चलाकर बालिकाओं, किशोरियों, महिलाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन के अलावा मददगार हेल्प लाइनों के बारे में बताया। महिला सिपाहियों ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...