बहराइच, जुलाई 27 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच जिले के उत्तर प्रदेश के हुजूरपुर थाने के महोली गांव के बाहर नहर में रविवार शाम नहा रहे दो बालक गहराई में चले जाने से डूब गए। इसकी किसी को भनक तक नही लगी। जब बालक घर नही आए। तब तलाश होने पर नहर किनारे उनके कपड़े मिलने पर गोताखोरों ने नहर खंगाली। दोनों बालको के रविवार देर शाम शव बरामद होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। थानाध्यक्ष विपिन प्रकाश सिंह के काफी समझाने पर भी परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए जाने से इंकार कर दिया। हुजूरपुर थाने के महोली निवासी सचिन गोस्वामी (8) पुत्र गुरूदयाल गोस्वामी व बिनीत (10) प्रभु दयाल गोस्वामी गांव से थोड़ी दूर स्थित नहर में रविवार शाम नहाने गये थे। नहाते समय वह दोनों गहरे पानी में चले गये और डूब गए। देर शाम तक बच्चे जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तला...