बहराइच, अगस्त 22 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। नवाबगंज इलाके के बेलवाभारी व जमुनहा नौबस्ता गांवों में चोरों ने दो किसान के खेत में लगे निजी नलकूप के 25 केवीए क्षमाता के दो ट्रांसफार्मर को खोल गायब कर दिया। चोरी की इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। उधर इस वारदात से किसानों की फसल सिंचाई के बगैर सूखने लगी है। नबाबगंज थाने के बेलवाभारी गांव के किसान डा. राजेन्द्र विक्रम सिंह ने 4 - 5 वर्ष पूर्व सिंचाई के लिये अपने खेत में समरसेबल पम्प लगवाया था। निजी नलकूप को संचालित करने के लिये बिजली पोल लगवाकर करीब एक लाख कीमत का 25 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगवाया गया था । यह भी पढ़ें- Bahraich News: झमाझम बारिश के बीच शहर की बिजली घंटों गुल बिजली विभाग से कनेक्शन लेकर खेतों की सिंचाई शुरू की। किसान के खेत में लगे ट्रांसफार्मर को चोर बिजली पोल पर...