बहराइच, जुलाई 14 -- Bahraich News: रुपईडीहा। नगर पंचायत रुपईडीहा पचपकरी स्थित नवनिर्मित कार्यालय में पौधरोपण किया गया। अधिशासी अधिकारी व सभी 18 सभासदों ने पौधा रोपण किया। अधिशासी अधिकारी राम बदन यादव बताया कि परिसर में नीम, पाकड़, पीपल, आम, जामुन, अमरूद व सहजन आदि पौधे रोपित किये गए। नगर पंचायत क्षेत्र में अबतक लगभग 1500 पौधे रोपित किये जा चुके हैं। सभासद रजा इमाम रिजवी राजकुमार कसौंधन, रतन अग्रवाल, नरेंद्र मदेशिया, मनोज प्रजापति, काली प्रसाद गुप्ता, जहीर अहमद, रईस अहमद, जाकिर, अशोक यादव, ध्रुव राज वर्मा आदि ने पौधा रोपण किया। सभी सुपरिवाईजर व सफाई नायक भी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...