बहराइच, अगस्त 19 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब आग लगने और अन्य आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल आयोजित की गई। एनडीआरएफ ने स्वास्थ्य एवं अन्य कर्मचारियों को आपदा धुआं और आग के बीच मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने और रेस्क्यू ऑपरेशन को व्यवस्थित तरीके से अंजाम देने का अभ्यास कराया। महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय, बहराइच में बुधवार को आपदा की स्थिति में बचाव एवं नियंत्रण की तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से मॉकड्रिल आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ.प्रो. संजय खत्री ने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण से अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचार...