Bahraich News: धम्बोझी चौक में फिर स्थापित हुई पूर्व नेपाल नरेश वीरेंद्र की प्रतिमा
बहराइच, जुलाई 5 -- Bahraich News: रुपईडीहा, संवाददाता। नेपालगंज उप महानगर पालिका के विभिन्न चौराहों पर स्थापित जेनजी विद्रोह में विशेश्वर प्रसाद कोइराला, पुष्पलाल, गणेशमान व शाहिद सेतु विक की प्रतिमाएं तोड़ दी गयी थी। ये सभी पुनः स्थापित हो गयी। इसलिए पूर्व नेपाल नरेश वीरेंद्र शाहदेव की प्रतिमा आदमकद स्थापित कर दी गयी। दरअसल पिछले कई दिनों से पूर्व नेपाल नरेश वीरेंद्र विक्रम शाहदेव की प्रतिमा को लेकर लोग दबाव बना रहे थे। एक दो बार जबरदस्ती प्रतिमा रखने का प्रयास भी बना। पर सफल नहीं हो पाए थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए नेपालगंज उप महानगर पालिका के मेयर प्रशांत विष्ट ने कहा कि जब सभी तोड़ी गयी प्रतिमाएं स्थापित हो गयी। तो राजा की भी प्रतिमा नेपालगंज उप महानगर पालिका की ओर से स्थापित कर दी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.