बहराइच, अगस्त 7 -- Bahraich News: जरवलरोड संवाददाता। कुड़वा ओवरब्रिज की मरम्मत व्यवस्था अब सवालों के घेरे में आ गई है। पुल की मरम्मत का काम जिस धीमी गति से चल रहा है। लोग जाम झेल रहे हैं। रात में ट्रेने बढ़ने से बार बार बैरियर बंद होता है और घंटों वाहनों को क्रास करने में लग रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये के बजट वाले इस कार्य में महज खानापूर्ति की जा रही है। मौके पर दो मजदूरों के सहारे काम हो रहा। मजदूर आदम जमाने की टेक्नीक का इस्तेमाल पुल की मरम्मत के लिए कर रहे। तेल डालने वाली कुप्पी के सहारे पुल के होल में सीमेंट डाली जा रही। लोगों का कहना है कि इस तरीके से किए जा रहे कार्य से पुल को कितनी मजबूती मिल पाएगी। वहीं जिम्मेदार विभाग के अधिकारी आगामी 10 तारीख तक पुल को चालू करने का दावा कर रहे हैं। मालूम हो कि करीब 25 दिन पहल...