बहराइच, अक्टूबर 30 -- Bahraich News: पयागपुर , संवाददाता। पयागपुर इलाके के पयागपुर इकौना नहर के पास गुरूवार देर रात दो कारो में भिड़ंत हो गई। जिसके चलते दोनों कारों में सवार चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग दौड़े। पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दे दी। डायल 112 पीआरवी टीम व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को पयागपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पयागपुर थाने के पयागपुर इकौना मार्ग पर गुरुवार देर रात पयागपुर से इकौना की तरफ जा रही आई 20 कार बनियागांव की तरफ से आ रही ऑल्टो कार से टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- Bahraich News: दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत, चार घायल अनियंत्रित हो कर दोनों कार खाई में चली गयी जिसमें सवार आई 20 कार सवार श्रावस्ती जिले के इकौना थाने व मुकाम निवासी उदय र...