Bahraich News: दीवाल बनाए जाने के हमलावरों ने की मारपीट
बहराइच, नवम्बर 3 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। रामगांव इलाके के बनवारी गांव में एक व्यक्ति अपनी भूमि पर सोमवार शाम दिवार उठा रहा था। इसी दौरान गांव के ही पांच हमलावरों ने हमला कर मारपीट की। दोनों पक्षों में संघर्ष में दोनों पक्षों के चार चार लोग घायल हुए। एक पक्ष के चार घायल थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पांच को नामजद कर केस दर्ज किया गया है। रामगांव थाने के बनवारी गांव निवासी इसरार सोमवार शाम दीवाल उठवा रहे थे। इसी दौरान लाठी डंडे से लैस हमलावरों ने हमला कर मारपीट की । जिसके चलते इसरार, अफसाना, मजीद, हाशिमा व दूसरे पक्ष के भी चार लोग चोटहिल हो गए। थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी ने बताया कि इसरार की तहरीर पर पांच को नामजद कर केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.