बहराइच, अगस्त 1 -- Bahraich News: रिसिया, संवाददाता। रिसिया के राम लीला मैदान पर शिव महापुराण कथा एवं पार्थिव पूजन चल रहा है। तीसरे दिन पं. रवि शंकर गुरुभाई ने शिव विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि शिव और पार्वती के विवाह को जीव आत्मा से परमात्मा के परस्पर मिलन से जोड़ा गया है। इसके पहले सुबह पार्थिव पूजन के बाद भम आरती कराई गई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माता पार्वती जी ने कठोर तपस्या कर शिव को प्रसन्न कर शिवतत्व को प्राप्त किया। वह मेल मिलन तथा विवाह कहलाता है। शिव और पार्वती का मिलन दिव्यता का प्रतीक है और सृष्टि के निर्माण के साथ चहुंओर हरियाली तथा समृद्धि का संदेश प्रदान करते है। कथा वाचक बताते हैं। कहा कि यह तभी सम्भव है। जब अहंकार का त्याग कर ईश्वर की शरण में जाते हैं। सती चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि अहंकार में आकर ईश्वर क...