बहराइच, अक्टूबर 12 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ की गई अभद्रता, उसकी वर्दी फाड़ने के प्रयास और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी कांग्रेस सांसद को संरक्षण दिए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा मे उबाल है। जिला संयोजिका सोनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार दोपहर में शहीद स्मारक से विरोध प्रदर्शन की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र मीडिया प्रभारी रीना उपाध्याय रही। जिला संयोजिका सोनी श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और कानून के रखवालों के साथ हुए अपमान के विरुद्ध अमर शहीदों को नमन करने के बाद, हाथों में कांग्रेस विरोधी नारे लिखी तख्तियां लिए महिलाओं ने 'नारी शक्ति हुंकार आंदोलन' के तहत जिला कांग्रेस दफ्तर की ...