बहराइच, अक्टूबर 3 -- Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता। तेजवापुर विद्युत उपकेंद्र से गांवों 10 दिनों से आपूर्ति बाधित होने पर नाराज ग्रामीणों ने टिकोरा मोड़ चौकी के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। धीरू श्रीवास्तव, दिनेश विश्वकर्मा, अशोक निषाद, रामशरण निषाद, राहुल, कृष्णा चौरसिया और विशाल यादव ने बताया कि टिकोरा, हेमरिया, गजपितपुर, सिसई हैदर, हरियाली, सबलापुर, चेतरा और मानपुरवा समेत कई गांवों में बिजली नहीं है। इससे करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित है। मोबाइल चार्ज करने में परेशानी के साथ रात में अंधेरे के कारण सुरक्षा की चिंता भी बनी हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य जारी है, लेकिन हाइड्रा उपलब्ध न होने से पोल लगाने में देरी हो रही है। हाइड्रा मिलते ही पोल ...