Bahraich News: दर्द की दवा समझकर बच्ची ने पी ली जहरीली दवा
बहराइच, नवम्बर 14 -- Bahraich News: जरवलरोड, संवाददाता। घर में रखी केले पकाने वाली जहरीली दवा को दर्द की दवा समझकर चार वर्षीय बच्ची ने पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जरवलरोड के ग्राम गुलरिहा के मजरा झाऊपुरवा निवासी उमेश कुमार की चार वर्षीय पुत्री रिया शनिवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसे चोट लग गई और दर्द होने लगा। दर्द से राहत पाने के लिए उसने घर में रखी केले पकाने वाली दवा को दर्द की दवा समझकर पी लिया। कुछ देर बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों में अफरातफरी मच गई। वे तत्काल उसे सीएचसी मुस्तफाबाद लेकर पहुंचे। इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. राजीव सिंह ने बच्ची का प्राथमिक उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.