Bahraich News: दरगाह कमेटी के समर्थन उतरे खादिम, डीएम से मिले
बहराइच, जुलाई 6 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। शहर स्थित सैय्यद सालार मसऊद गाजी दरगाह में कमेटी पर चढ़ावा, जेवर व चंदा चोरी के आरोपों के विरोध में दरगाह के खादिमों ने डीएम, एसपी व नगर मजिस्ट्रेट से मिलकर आरोपों को साजिश करार दिया है। खादिमों का आरोप है कि दरगाह सम्पत्ति पर अवैध कब्जेदार, बकायेदार ठेकेदार झूठे आरोप लगा रहे है। ताकि अवैध कब्जे बरकरार रहे। बकाया रकम न देना पड़े। शहर स्थित सैय्यद सालार मसऊद गाजी दरगाह में पैतृक रूप से सेवादार जिन्हे खादिम कहा जाता है। वह दरगाह व आने वाले जायरीन की जियारत आदि में सेवा करते है। सोमवार को इन खादिमों का जत्था डीएम, एसपी व नगर मजिस्ट्रेट से मिला। जत्थे ने ज्ञापन सौंपा और अधिकारियों को बताया कि दरगाह मे चढ़ावा, खर्चा, आय व्यय का नगर मजिस्ट्रेट की निगरानी में हर वर्ष आडिट होता रहा है। दरगाह की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.