बहराइच, जुलाई 22 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। जिले में प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवसों को प्रभावी बनाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के संयुक्त हस्ताक्षर से थानावार राजपत्रित अधिकारी नामित कर रोस्टर जारी किया गया है। यह व्यवस्था जुलाई, अगस्त व सितंबर के लिए लागू रहेगी।डीएम ने बातया कि नामित राजपत्रित अधिकारी समाधान दिवस में राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल व नगर क्षेत्र के थानों में संबंधित निकाय के अधिशासी अधिकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का पंचायती तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। यह भी पढ़ें- Bahraich News: थाना समाधान दिवसों के लिए अधिकारी नामित, रोस्टर जारी किए सदर त...