बहराइच, अगस्त 10 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। जिले के फखरपुर थाने के गजाधरपुर के पास गीता पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार वाहन के सामने अचानक उछाल भर्ती नीलगाय आ जाने पर अनियंत्रित वाहन उसे टक्कर मार फरार हो गया। जिसके चलते नीलगाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल नीलगाय की तड़प तड़प कर मौत हो गई। 21 जून को ही मवेशी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। लोगों का मानना है कि अगर नीलगाय किसी बाइक या कार से भिड़ंत होती। तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस इलाके में बड़े पैमाने में नील गाय के झुंड सक्रिय है। यह भी पढ़ें- Gonda News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से नीलगाय की मौत जो दुर्घटना का सबब बन रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...