Bahraich News: तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराकर हुई क्षतिग्रस्त
बहराइच, जुलाई 15 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। मिहीपुरवा बिछिया मार्ग पर मंगलवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से जा टकराई। जिसके चलते बोलेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि वाहन सवार लोग बाल बाल बच गए। सूचना पर डायल 112 पीआरवी टीम पहुंची। तब तक सवार वाहन छोड़ जा चुके थे। यह दुर्घटना हुई तब मिहीपुरवा बिछिया मार्ग पर सन्नाटा पसरा हुआ था। संभवत बोलेरो सवार लोगो ने घर सूचना दे दूसरा वाहन मंगवा कर अपने गंतव्य को चले गए। सुजौली थानाध्यक्ष राम गोविंद वर्मा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना थाने में नही दी गई है। जानकारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, वाहन क्षतिग्रस्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.