Bahraich News: तेंदुआ ने बछिया का किया शिकार, दहशत
बहराइच, नवम्बर 7 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। जिले के बहराइच वन प्रभाग की नानपारा रेंज के बाजपुरवा गांव में शुक्रवार रात तेंदुआ ने हमला कर बछिया को मार डाला। शुक्रवार रात में तेंदुए ने एक घंटे के अंतराल में तीन बार दस्तक दी। दो बार ग्रामीणों के हांका लगाए जाने पर तेंदुआ गन्ना के खेत में जा छिपा था। खैरीघाट थाने के बाजपुरवा निवासी सरबजीत सिंह पुत्र बुधई सिंह के मकान के सामने गाय की बछिया खूंटे पर बंधी थी। शुक्रवार रात लगभग1 11:00 बजे अचानक आये तेंदुआ ने बछिया पर आकर गला काट दिया। घर के लोग कुछ आहट पाकर दौड़े तब तक बछिया मर चुकी थी। पीड़ित ने बताया कि तेंदुआ तीन बार बछिया को पकड़ने के लिए आया,तब तक काफी भीड़ होने के कारण गन्ना के खेत में जा छिपा था। सूचना पर वन व पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। उधर खैरीघाट थाने के नानपारा वन र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.