Bahraich News: तीन जर्जर संपर्क मार्गों के निर्माण की उठाई मांग
बहराइच, नवम्बर 11 -- Bahraich News: तेजवापुर। विकास खंड तेजवापुर की ग्राम पंचायत हेमरिया के तीन जर्जर संपर्क मार्गों की मरम्मत और डामरीकरण की मांग उठी है। ग्राम प्रधान एवं प्रशासक राम छबीले यादव ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर निर्माण कराने की मांग की है। इनमें नयापुरवा में रामप्रसाद गौतम के घर से हेमरिया टेपरा में मोहन यादव के घर तक, हेमरिया खास प्राथमिक विद्यालय से महादेव गौतम के घर तक तथा मौजा एकडला स्थित देशी शराब भट्ठी से मदरही हुलासपुरवा तक करीब 500 मीटर का मार्ग शामिल है। सड़कों पर गड्ढे होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: हेमरिया में संपर्क मार्ग बदहाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.