बहराइच, अक्टूबर 10 -- Bahraich News: जरवलरोड(बहराइच)। तड़के घर से निकले वृद्ध की गांव किनारे तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के भेज दिया है। जरवलरोड के ग्राम करनई डीहा निवासी सियाराम(60) पुत्र रामलाल शनिवार सुबह घर से निकले लेकिन देर तक घर नहीं पहुंचे। करीब 8 बजे ग्रामीणों ने बुजुर्ग का शव तालाब में उतराता देखा। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तालाब में डूबने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...