बहराइच, सितम्बर 2 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बौंडी थाने के बौंडी फतेहउल्लापुर गांव के बाहर स्थित तालाब में बुधवार सुबह एक युवक का शव उतराता मिला। जिसके चलते लोगों की भीड़ लग गई। शव की पहचान होते ही मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव तालाब से निकलवाया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए। युवक तीन दिन से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बौंडी थाने के बौंडी फतेहउल्लापुर गांव के बाहर बहने वाले तालाब में बुधवार सुबह लोगों ने एक शव को पानी में उतराते देखा। तो यह खबर जंगल की आग की तरह फ़ैल गई। आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ लग गई। शव की पहचान इसी थाने के चाकूजोत गांव निवासी धर्मराज सिंह (35) पुत्र कर्मचं...